पेट्रोल और डीजल में 35 वें दिन टिकाव

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के 75 डॉलर प्रति बैरल के पार बने रहने के बावजूद वीरवार को लगातार 35 वें दिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी रही। दिल्ली में गत दो दिसंबर को वैट में कमी किये जाने के कारण पेट्रोल की कीमतें करीब आठ रुपये प्रति लीटर कम हुआ था और उसके बाद से दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

घरेलू बाजार में 35 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में वैट कम किये जाने के कारण इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

    शहर                  पेट्रोल                   डीजल 

  • दिल्ली————— 95.41 -————— 86.67
  • मुंबई-—————109.98—————— 94.14
  • चेन्नई—————101.40 -————— 91.43
  • कोलकाता————104.67—————-89.79

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts