पेट्रोल और डीजल की कीमतें 58 वें दिन भी स्थिर

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को लगातार 58 वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ। केन्द्र सरकार के पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर उत्पाद शुल्क क्रमश: पांच और दस रुपए घटाये जाने की घोषणा चार नवंबर को किए जाने के बाद कीमतों में काफी कमी आई थी और इसके बाद राज्य सरकार के वैट कम करने के फैसले के बाद दिल्ली में दो दिसंबर को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। दूसरे मेट्रो शहरों में हालांकि पिछले 57 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

घरेलू बाजार में 58 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में वैट कम किये जाने के कारण भारत पेट्रोलियम कापोर्रेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-
   महानगर                  पेट्रोल                   डीजल 
  • दिल्ली                   95.41                 86.67
  • कोलकाता             104.67                 89.79
  • मुंबई                   109.98                 94.14
  • चेन्नई                   101.40                 91.43

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts