पेट्रोल 74 रुपये पर, डीजल 72 के पार

Published On

नयी दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम में आज लगातार पाँचवें दिन भारी बढ़ोतरी की गई जिससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल साढ़े चार महीने बाद 74 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया जबकि डीजल की कीमत 19 महीने बाद 72 रुपये प्रति लीटर को पार कर गई। इन पाँच दिनों में पेट्रोल 2.74 रुपये यानी 3.84 प्रतिशत महँगा हो चुका है।

petrol price

इस दौरान डीजल की कीमत भी 2.83 रुपये यानी 4.08 फीसदी बढ़ चुकी है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 60 पैसे बढ़कर 74 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई। यह इस साल 25 जनवरी के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। डीजल भी 60 पैसे महँगा होकर 72.22 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका जो 12 नवंबर 2018 के बाद का इसका अधिकतम खुदरा मूल्य है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts