पेट्रोल डीजल में 14 दिनों से शांति

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। विदेशों मे कच्चे तेल के अभी भी 69 डॉलर प्रति बैरल के पार बने रहने बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को लगातार 14 वे दिन स्थिरता बनी रही। तेल उत्पादक देशों द्वारा इस वर्ष फरवरी में दैनिक आधार पर 6.5 लाख बैरल कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती करने की रिपोर्ट के बाद विदेशी बाजारों में कच्चे तेल में तेजी आ गई और लंदन ब्रेंट क्रूड आॅयल अभी भी 69 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ हैं। राजधानी दिल्ली में अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है।

27 फरवरी को इन दोनो की कीमतों में क्रमश: 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी और इन दोनों की कीमतें पूरे देश में सार्वकालिक रिकार्ड स्तर पर है। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों र्इंधन की कीमतें स्थिर है। विश्लेषकों का कहना है कि देश चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के कारण अभी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts