Share Market: इन शेयरों में आ सकता है जबरदस्त उछाल, वजह रहेगी ये…

Published On

Share Market: मुंबई (एजेंसी)। घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरी साप्ताहिक तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में घरेलू कारकों का असर हावी रहेगा। सप्ताह की शुरूआत बढ़त के साथ हो सकती है और बीएसई का सेंसेक्स पहली बार 86 हजार अंक के पार बंद हो सकता है। पिछले सप्ताह बीच कारोबार में इसने 86 हजार अंक का आंकड़ा छुआ था, लेकिन वहां टिक नहीं सका था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े शुक्रवार को जारी किये गये जिसमें वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत दर्ज की गयी। पहली तिमाही में जीडीपी 7.8 प्रतिशत बढ़ा था। इसका असर सोमवार को बाजार खुलने पर दिखेगा। इसके अलावा अगले सप्ताह अक्टूबर के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक, विनिर्माण क्षेत्र के लिए नवंबर के पीएमआई और नवंबर के वाहनों की बिक्री के आंकड़े जारी होने वाले हैं। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की द्विमासिक समीक्षा बैठक भी 03-05 दिसंबर तक होने वाली है। इन सभी कारकों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। बीते सप्ताह 30 शेयरों वाला संवेदी सेंसेक्स 474.75 अंक (0.56 प्रतिशत) की साप्ताहिक बढ़त के साथ शुक्रवार को 85,706.67 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान पहली बार यह 86 हजार अंक के पार पहुंचने में कामयाब रहा।

Signs of High Cholesterol: शरीर में ये 5 लक्षण दिखते ही हो जाएं अलर्ट, समझ जाएं तेजी से बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल लेवल

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी बीच कारोबार में 26,300 अकं के पार गया था। शुक्रवार को यह 26,202.95 अंक पर बंद हुआ जो 134.80 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त दिखाता है। सप्ताह के दौरान मझौली कंपनियों में जहां लिवाली का जोर रहा, वहीं छोटी कंपनियों में बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.27 प्रतिशत चढ़ गया। निफ्टी स्मॉलकैप-100 सूचकांक में 0.10 प्रतिशत की गिरावट रही। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 18 के शेयर हरे निशान में रहे जबकि अन्य 30 लाल निशान में बंद हुए। टेक महिंद्रा में सबसे अधिक 3.83 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी रही। बजाज फाइनेंस का शेयर 3.25 प्रतिशत, सनफार्मा का 2.89, अडानी पोर्ट्स का 2.51, बजाज फिनसर्व का 1.96 और कोटक महिंद्रा बैंक का 1.80 प्रतिशत की बढ़त में रहा। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर सप्ताह के दौरान 1.38 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 1.35, हिंदुस्तान यूनीलिवर का 1.34, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 1.21 और एलएंडटी का 1.12 प्रतिशत मजबूत हुआ। इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाइटन के शेयरों में भी तेजी रही। भारती एयरटेल में 2.86 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट रही। पावरग्रिड का शेयर 2.79 प्रतिशत, ट्रेंट का 2.51, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का 1.49, बीईएल का 1.12 और अल्ट्राट्क सीमेंट का 1.10 प्रतिशत टूट गया। आईटीसी, इटरनल, मारुति सुजुकी, टीसीएस, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील के शेयर भी लाल निशान में रहे।

About The Author

Related Posts