बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार

Published On

मुंबई (एजेंसी)। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा , सन फार्मा और स्टेट बैंक जैसी दिग्गज कंपनियों में हुयी बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले और देखते ही देखते यह 58 हजार अंक के स्तर से नीचे उतर गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 43 अंकों की गिरावट के साथ 58262.11 अंक पर खुला लेकिन शुरूआती कारोबार में ही यह फिर से 58314.64 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा लेकिन इसके बाद मुनाफावसूली फिर से हावी हो गयी जिससे यह 57944.63 अंक के निचले स्तर तक उतर गया। सेंसेक्स अभी 220़.22 अंक उतरकर 58084.85 अंक पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी पांच अकों की मामूली गिरावट

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी पांच अकों की मामूली गिरावट लेकर 17363.55 अंक पर खुला। खुलने के तत्काल बाद यह 17375.50 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा लेकिन इसके बाद शुरू हुी बिकवाली से यह 17269.15 अंक के निचले स्तर तक टूटा। अभी यह 60.20 अंक गिरकर 17309.05 अंक पर कारोबार कर रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts