Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के रेट पर आया अपडेट, जान लें ताजा रेट

Published On

Petrol Diesel Price: वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज भी कोई बदलाव नहीं हुए, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कापोर्रेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर अमेरिकी क्रूड 0.64 प्रतिशत उबलकर 89.09 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 92.43 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।
महानगर   पेट्रोल      डीजल ( रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली     96.72      89.62
मुंबई       106.31    94.27
चेन्नई      102.73   94.33
कोलकाता  106.03    92.76

About The Author

Related Posts