हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home खेल चैम्पियंस ट्र...

    चैम्पियंस ट्रॉफी: भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला कल

    Champion Trophy, India, South Africa, Match, Cricket, Sports

    Sports De: चैम्पियंस ट्रॉफी में टीमों का मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है। टूर्नामेंट की सबसे फेवरेट टीम, टीम इंडिया के सेमीफाइऩल में पहुंचने की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम 7 विकेट से मैच हार गई। ऐसे में अब उसका आखिरी ग्रुप मैच क्वार्टरफाइनल मैच की तरह हो गया। कल (11 जून) भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से है। मैच में जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। हालांकि, बारिश होने की स्थिति में भी टीम इंडिया के लिए दूसरे राउंड में पहुंचने की कंडीशन बन रही है।

    भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे हर हाल में ये जीतना ही होगा मैच

    टीम इंडिया का आखिरी लीग मैच 11 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे हर हाल में ये मैच जीतना ही होगा। अभी 2 मैचों में टीम इंडिया के 2 प्वाइंट हैं। आखिरी मैच जीतने से उसके 4 प्वाइंट हो जाएंगे और वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। साउथ अफ्रीका के भी 2 प्वाइंट हैं और हार के बाद उसके इतने ही अंक रह जाएंगे, जिससे वो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।