हमसे जुड़े

Follow us

20.2 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पलवल में आढ़ती...

    पलवल में आढ़ती से मांगी चौथ

    agent in Palwal sachkahoon

    घर के बाहर चस्पा मिला धमकी भरा पत्र

    पलवल(सच कहूँ न्यूज)। पलवल में आढ़ती (Agent in Palwal) को जान से मारने की धमकी देकर पहले फोन पर और फिर उसके घर पर धमकी भरा पत्र चिपका कर 1.80 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। चांदहट थाना पुलिस ने आढ़ती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आढ़ती परिवार धमकी मिलने के बाद से भयभीत है।

    चांदहट थाना प्रभारी रमेशचंद ने बताया कि बाता गांव निवासी आढ़ती सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 10 अप्रैल को उसके बड़े भाई ओमा के फोन पर एक अनजान व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि सतीश को जान से मार दिया जाएगा, यदि उसने 1 लाख 80 हजार रुपए नहीं दिए तो। भाई ने इस बारे में उसे (सतीश) को व अन्य परिजनों को बताया। जिसको लेकर परिवार के सभी सदस्य डरे हुए है।

    पीडित (Agent in Palwal) ने चांदहट थाना में अनजान फोन नंबर के संबंध में शिकायत दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर फोन नंबर की जांच शुरू कर दी। लेकिन अभी पुलिस फोन नंबर की जांच भी नहीं कर पाई थी कि बदमाश ने सतीश के घर के बाहर धमकी भरा पत्र लगाकर रुपए देने की मांग दोहरा डाली। सुबह पीड़ित व उसके परिजनों ने जब घर के मुख्य गेट पर धमकी भरा पत्र देखा। इसमें 9 मई तक 1 लाख 80 हजार रुपए न देने पर जान से खत्म करने की धमकी दी गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here