हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें पाकिस्तान में...

    पाकिस्तान में चीन के नागरिक की गोली मारकर हत्या

    gangster

    कराची (एजेंसी)। पाकिस्तान के कराचाी में एक हथियारबंद हमलावर खुद को दंतरोगी बताकर एक डेंटल क्लीनिक में घुस आया और एक चीनी नागरिक की हत्या कर दी और एक चीनी दंपति को घायल कर दिया। बीबीसी ने बताया कि पीड़ित तीनों चीनी-पाकिस्तानी के पास दोहरी नागरिकता है और इस क्षेत्र में 40 वर्षों तक दंत चिकित्सालय का संचालन कर रहे थे। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि करीब 30 वर्षीय हमलावर ने बुधवार की घटना के समय क्लिनिक में मौजूद पाकिस्तानियों को चोट नहीं पहुंचाई। घटना के बाद आरोपी अपने साथी की मदद से मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ितों की पहचान 74 वर्षीय दंत चिकित्सक रिचर्ड हू और उनकी 72 वर्षीय पत्नी मार्गरेट और उनके सहायक रोनाल्ड चाउ के रूप में की है।

    क्या है मामला

    स्थानीय मीडिया के अनुसार दंपति गोली लगने से घायल हो गए और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।बीबीसी ने कहा कि किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और मकसद का पता नहीं चला है। पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर यह पहला हमले का यह पहला मामला नहीं है इससे पूर्व अप्रैल में, शहर के कन्फ्यूशियस संस्थान के पास कराची में एक कथित आत्मघाती बम विस्फोट में तीन चीनी भाषा के शिक्षक और उनके पाकिस्तानी ड्राइवर की मौत हो गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अलगाववादी बलूच लिबरेशन आर्मी ने स्थानीय लोगों को लाभ नहीं पहुंचाने का आरोप लगाते हुये पाकिस्तान में चीनी निवेश का विरोध करती है। उसने दावा किया कि उसने वाहन पर हमला किया। चीन पूरे पाकिस्तान में बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में शामिल है इनमे देश का सबसे गरीब क्षेत्र और लंबे समय से चल रहे उग्रवाद झेल रहा संसाधन संपन्न बलूचिस्तान प्रांत भी शामिल है। पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह ने बुधवार के हमले की निंदा की, उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं “असहनीय” थीं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘चीन के निवासियों की सुरक्षा हर तरह से सुनिश्चित की जानी चाहिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here