Punjab
Congress Protests: किसान समस्याओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन
एमएसपी पर गेहूं की खरीद करने, नहरों में दूषित पानी व बढ़ते नशे को रोकना विभिन्न आदि मांगें
श्रीगंगानगर। एमएसपी पर गेहूं की खरीद करने, नहरों में दूषित पानी और बढ़ते नशे को रोकने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सोमवार को सांसद कुलदीप इंदौरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद निवास से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान कलेक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन कर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। Congress Protests
सांसद कुलदीप इंदौरा पीसीसी सदस्य विकास गौड सहित कांग्रेस कार्यकर्ता बेरिकेड्स पर चढ़ कर नारेबाजी करते रहे। सांसद कुलदीप इंदौरा ने कहा कि हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है एसपी पर गेहूं नहीं बिक रहा। मंडियों में बारदाना नहीं है नहरों में दूषित जल्द आ रहा है। हर गली में नशा बिक रहा है पेट्रोल डीजल के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं लेकिन आम जनमानस की सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की सुध लेनी चाहिए नहीं तो कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी। Congress Protests