हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home देश बंगाली अभिनेत...

    बंगाली अभिनेत्री पायल चक्रवर्ती की मौत

    Death of Bengali actress Payal Chakraborty

    सिलिगुड़ी के होटल में संदिग्ध हालत में मिला शव

    कोलकाता।

    पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी स्थित एक होटल में बंगाली अभिनेत्री पायल चक्रवर्ती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम उनका शव होटल के कमरे में मिला। पायल ने मंगलवार शाम होटल में चेकइन किया था। पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री कोलकाता के नेताजी नगर इलाके में रहती थी। शुरुआती जांच में उसके आत्महत्या करने का शक है।

    पायल ने कई बंगाली सीरियल और फिल्मों में काम किया

    होटल स्टाफ के मुताबिक, पायल को बुधवार सुबह गंगटोक के लिए निकलना था, लेकिन शाम तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। दरवाजा अंदर से बंद था। अभिनेत्री के पिता प्रबीर गुहा ने बताया कि पिछले दिनों पायल का तलाक हो गया था। इसके बाद वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी थी। पायल का एक बेटा है।

    hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।