हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बीजेपी बताए ब...

    बीजेपी बताए बुटाना में यूनिवर्सिटी कहां गयी? राईस मिल का क्या हुआ: दीपेन्द्र हुड्डा

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News : बीजेपी बताए बुटाना में यूनिवर्सिटी कहां गयी? राईस मिल का क्या हुआ: दीपेन्द्र हुड्डा

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा (Deepender Singh Hooda) ने हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत आज पाँचवे दिन बरोदा हलके के गाँव बुटाना अड्डे से गाँव गंगाना अड्डे तक पदयात्रा की। इस दौरान गाँव गंगाना के खेतों में धान की बुआई कर रहे किसानों ने उन्हें बुलाया और अपनी समस्याएं बताई। किसानों के आग्रह पर दीपेन्द्र हुड्डा ने उनके साथ खेतों में ट्रैक्टर चलाया और धान की रोपाई में हाथ बँटाया। Kharkhoda News

    आज भयंकर गर्मी, उमस के बावजूद परंपरागत हरियाणवी वेशभूषा में युवाओं और पारंपरिक पहनावे में महिलाओं ने पदयात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया, जिससे यात्रा का स्वरूप ही बदल गया है। दीपेन्द्र हुड्डा ने बरोदा हलके के गांवों में मिले अपार स्नेह के लिए जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि रिकार्ड गर्मी, उमस में भी गाँव-गाँव में हरियाणा मांगे हिसाब अभियान को लेकर जनसैलाब उमड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब से हरियाणा मांगे हिसाब के तहत कांग्रेस पार्टी ने सवाल पूछे हैं, पूरी भाजपा में तिलमिलाहट है। भाजपा सरकार ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। अगर भाजपा सरकार ने हिसाब नहीं दिया तो अक्टूबर में प्रदेश की जनता इनका हिसाब चुकता कर देगी। Kharkhoda News

    दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार में बरोदा से लेकर सोनीपत और पूरा हरियाणा दुर्दशा का शिकार हुआ है। बरोदा विधान सभा चुनाव में बीजेपी ने अनेक वादे किये थे लेकिन उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। प्रदेश की बीजेपी सरकार पर सवालों की बौछार करते हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने पूछा कि बरोदा में जलभराव की काफी समस्या रहती है, बारिश के पानी की निकासी का क्या हुआ? नहरी पानी कम क्यों आ रहा है? हर गांव में जलापूर्ति की समस्या है वो दूर क्यों नहीं हुई? बुटाना में यूनिवर्सिटी कहां गयी? बरोदा भैंसवाल में गर्ल्स कॉलेज का क्या हुआ? आईएमटी बननी थी, उसका क्या हुआ? राईस मिल का क्या हुआ? कांग्रेस की हुड्डा सरकार के समय पूरे हरियाणा में 81 किलोमीटर मेट्रो बनी और 4 शहर मेट्रो से जुड़े। क्या कारण है कि बीजेपी के 10 साल में यहाँ मेट्रो का एक खंबा भी नहीं बन पाया। Kharkhoda News

    उन्होंने भाजपा सरकार से 15 सवाल दोहराते हुए पूछा कि दिल्ली के तीन तरफ बसे हरियाणा में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी क्यों है? देश में सर्वाधिक महंगाई हरियाणा में क्यों है? देश में सबसे ज्यादा अपराध दर हरियाणा में क्यों है? हरियाणा में हजारों करोड़ के घोटाले क्यों? जनविरोधी पोर्टलों से हरियाणा बेहाल क्यों? अग्निपथ और कौशल निगम के तहत पक्की नौकरियां खत्म क्यों? भाजपा काल बना किसानों का काल क्यों? दलित, पिछड़ों की उपेक्षा और उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन क्यों? खेलों में अग्रणी हरियाणा नशे में नंबर 1 बना क्यों? गरीब, बाहरी कॉलोनीवासी और श्रमिक बदहाल क्यों? हरियाणा में शिक्षा तंत्र बर्बाद क्यों? हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का दिवालिया पीटा क्यों? बच्चों बेटियों समेत हर वर्ग को न्याय की बजाय लठियाँ क्यों? हरियाणा की अर्थव्यवस्था विकास की पटरी से उतरी क्यों? 2014 और 2019 के घोषणा पत्र को भाजपा भूली क्यों?

    दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि उनका एक ही लक्ष्य है कि हरियाणा के नौजवान का भविष्य, हरियाणा के किसान का सम्मान, हरियाणा की बेटियों का मान-सम्मान, हरियाणा में संविधान, हरियाणा में जय जवान, जय किसान, जय संविधान का नारा बचना चाहिए। हरियाणा को आगे लेकर जाने की लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे। इस दौरान पदयात्रा में सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– माइक्रोसॉफ़्ट के सर्वर में गड़बड़ी से बैंक, मीडिया और एयरलाइंस के कामकाज पर असर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here