हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अधर में लटक र...

    अधर में लटक रहे खेल मैदान की चारदीवारी का निर्माण करवाने की मांग

    Hanumangarh News
    अधर में लटक रहे खेल मैदान की चारदीवारी का निर्माण करवाने की मांग

    ग्राम विकास अधिकारी से मिले गांव के खिलाड़ी

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। गांव मक्कासर में अधर में पड़े खेल मैदान की चारदीवारी का निर्माण कार्य दोबारा शुरू करवाने की मांग के संबंध में गांव के खिलाड़ी बुधवार को ग्राम विकास अधिकारी से मिले। खिलाडिय़ों ने चारदीवारी के अलावा शौचालय का निर्माण करवा खेल मैदान में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की। गांव मक्कासर के खिलाड़ी राजपाल प्रजापति ने कहा कि गांव मक्कासर में प्रतिभा की कमी नहीं है। गांव का इतिहास रहा है कि यहां से करीब 40 शारीरिक शिक्षक निकले हैं। वे सब खेतों में खेलकर ही पीटीआई बने हैं। गांव के खिलाडिय़ों ने खेतों में ही प्रशिक्षण हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर गांव का नाम रोशन किया है। Hanumangarh News

    इसके बावजूद इतना निर्भागा गांव है कि यहां खेल मैदान नहीं था। खिलाडिय़ों ने मिलकर मांग की और गांव के कन्या विद्यालय में खेल मैदान का निर्माण किया। लेकिन खेल मैदान में सुविधाओं का अभाव था। चारदीवारी का अभाव था। पशु आते थे। पौधे खा जाते थे। खेल मैदान खराब होता था। खेल मैदान में न पानी और न शौचालय की व्यवस्था है। आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग के संबंध में कई बार ग्राम पंचायत सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी से बात की। ग्राम विकास अधिकारी ने चारदीवारी, शौचालय सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आश्वस्त किया था। छह माह पहले यह कार्य ग्राम सभा में ऑनलाइन स्वीकृत करवाए गए।

    कार्य शुरू करते समय ग्राम पंचायत की कुछ विसंगतियां रही और चारदीवारी निर्माण के लिए गलत जगह 15 फीट गहरी नींव खुदवा दी। खिलाडिय़ों ने इसका विरोध किया कि खेल मैदान की जगह को क्यों खराब किया जा रहा है। इस पर ग्राम पंचायत ने कार्य रूकवा दिया। आज उस बात को छह माह हो चुके हैं। तब से कार्य बंद पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज वे ग्राम विकास अधिकारी से मिले और काम शुरू करवाने की बात कही तो ग्राम विकास अधिकारी बदतमीजी से पेश आए और कहा कि उनके पास मिस्त्री नहीं है। Hanumangarh News

    अगर उन्हें मिस्त्री मिलता है तो वे काम शुरू करवा लें। जब उन्होंने लिखित में कार्य शुरू करवाने के संबंध में कहा तो ग्राम विकास अधिकारी ने लिखित में देने से मना कर दिया। उन्होंने मौके पर पहुंचे पंचायत समिति के विकास अधिकारी के समक्ष अपनी समस्या रखी। विकास अधिकारी ने शीघ्र कार्य शुरू करवाने के लिए आश्वस्त किया है। उधर, ग्राम विकास अधिकारी तारादत्त शर्मा के अनुसार पुन: पैमाइश करवाकर चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। छह लाख रुपए की लागत से करीब तीन बीघा में चारदीवारी का निर्माण करवाया जाना है। चारदीवारी का निर्माण होते ही शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा। Hanumangarh News

    Gold Price Today : सोने की कीमत में उछाल, चांदी भी उछली!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here