हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब नगर निगम सफाई...

    नगर निगम सफाई सेवकों का धरना दूसरे दिन भी जारी

    Abohar News
    सफाई कर्मियों ने निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    कार्रवाई न हुई तो धरना लगातार जारी रहेगा

    अबोहर (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। नगर निगम सफाई सेवकों का धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा और उन्होंने अपना कामकाज ठप्प (Strike) रखा। सफाई कर्मियों ने निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों ने धरने में कहा कि 18 मई को सेनेटरी इंस्पेक्टर करतार सिंह व जसविंदर सिंह द्वारा कर्मचारियों की नाजायज गैर हाजिरी लगाई गई। चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर इकबाल सिंह द्वारा कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी शहर के अलग एरियों में सुबह छह से अढ़ाई बजे तक लगाई गई।

    यह भी पढ़ें:– Abohar:- फैक्ट्री में नरमा जलने से लाखों का नुक्सान

    जब सेनेटरी इंस्पेक्टर करतार सिंह व जसविंदर सिंह से दोपहर पौने चार बजे सफाई कर्मी उनसे मिलने गए तो सेनेटरी इंस्पैक्टर ने इस बारे में कुछ न पता होने की बात कही और कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया और सफाई कर्मचारियों से अभ्रद व्यवहार किया। इसी रोष के चलते उन्होंने कामकाज बंद करके हड़ताल की। उन्होंने कहा कि जब तक अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती उनका धरना जारी रहेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here