हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home कैथल मंडी में जगह ...

    मंडी में जगह न होने के चलते सड़क पर डालना पड़ रहा धान

    Kaithal News
    Kaithal News: अनाज मंडी में सड़क पर पड़ा धान, डीसी विवेक भारती गुहला अनाज मंडी का दौरा करते हुए।

    राइस मिलर्स की हड़ताल जारी, धान खरीद कार्य पड़ा धीमा | Kaithal News

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: जिले में राइस मिलरों की हड़ताल के कारण मंडियों में धान का समय से उठान नहीं हो पा रहा है। वहीं, सरकारी खरीद में भी काफी देरी हो रही है। किसानों की ओर से प्रदर्शन के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि एक दिन पहले ही किसानों ने अधिकारियों पर रात के समय पीआर किस्म के धान की खरीद में मिलीभगत का आरोप लगाया था। Kaithal News

    इसके साथ ही मशीन में गडबड़ी होने की आशंका भी जताई थी। अब राइस मिलरों की ओर से की गई प्रदेशव्यापी के हड़ताल के चलते अनाज मंडियों में धान का उठान न होने से जाम की स्थिति बनी है। वहीं, राइस मिलर्स एसोसिएशन का भी कहना है कि जब तक सरकार सीएमआर पॉलिसी को लेकर उनकी मांगें नहीं मानती। उनका प्रदर्शन अनिश्चिकालीन जारी रहेगा। Kaithal News

    चार हजार क्विंटल धान की हो पाई सरकारी खरीद

    मार्केट कमेटी के अनुसार वीरवार तक सवा लाख क्विंटल धान नई अनाज मंडी में हो चुकी है, लेकिन इसके मुकाबले में महज चार हजार क्विंटल धान की ही सरकारी खरीद हो पाई है। ऐसे में मंडियों में आवक तो लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकारी खरीद का कार्य काफी धीमा है। किसानो ने कहा कि उनकी संबंधित विभाग और सरकार से मांग है खरीद की प्रक्रिया में देरी न तेजी लाई जाए, ताकि किसानों को रातभर मंडियों में न गुजारनी पड़े।

    सड़क पर धान डालने को मजबूर किसान | Kaithal News

    अनाज मंडी में पीआर धान की आवक जोरों पर है। खरीद एजेंसियों द्वारा धान खरीद शुरू भी कर दी गई है, लेकिन राइस मिलरों के अपने मांगों को लेकर हड़ताल पर चले जाने से खरीद एजेंसी भी बिना मिलरों के खरीद नहीं कर पा रही है। मंडी में जगह न होने की वजह से किसानों को मजबूरन मंडी में सड़कों पर धान डालनी पड़ रही है। मंडी में धान लेकर आए किसान विक्रम, राजा, नरसी, राममैहर, राजेश ने कहा कि किसानों के अनाज की दुर्गति हो रही है। राइस मिलर्स की हड़ताल का खमियाजा किसानों को भुगतना होकर पड़ रहा है।

    भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के किसान नेता सतपाल दिल्लोंवाली ने कहा कि जैसे ही खेतों में धान की कटाई का कार्य लगातार पूरा हो रहा है। वैसे ही धान की आवक मंडियों में बढ़ रही है।

    17 प्रतिशत नमी वाली धान की हो रही खरीद: डीसी

    गुहला चीका। डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा, किसानों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा 17 प्रतिशत नमी वाली धान को खरीदा जा रहा है। संबंधित एसडीएम को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे निरंतर मंडियों का दौरा करते रहें और किसानों की फसल का समय पर खरीद करवाना सुनिश्चित करें। डीसी डॉ. विवेक भारती वीरवार को गुहला अनाज मंडी का दौरा करने के दौरान किसानों, आढ़तियों से मुलाकात के दौरान संबोधित कर रहे थे। डीसी ने कहा कि धान खरीद के बाद उसका उठान जल्द किया जाए, ताकि मंडी में जाम जैसी स्थिति पैदा न हो। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– श्रीलंकाई राष्ट्रपति की पहली विदेश यात्रा में दिल्ली आने की संभावना

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here