हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home देश अनंतनाग में आ...

    अनंतनाग में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर

    Kulgam Encounter
    Kulgam Encounter: कुलगाम मुठभेड़ में 5 आतंकवादी ढेर

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। और मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को ढेर कर दिया है। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अनंतनाग के सेरिगुफवाड़ा में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों ने संयुक्त घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया।

    प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बल जब सभी निकास बिंदुओं को सील करने के बाद एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां छिपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था। इस बीच, कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।