चीन में नाव दुर्घटना में पांच लोग लापता

Published On

हांगझू 24 फरवरी (एजेंसी)

चीन के झेजियांग प्रांत के पास समुद्र में एक नाव के मालवाहक जहाज से टकरा कर डूब जाने से पांच लोग लापता हो गये। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि यह हादसा शनिवार को हुआ। नाव में सात लोग सवार थे जिनमें से पांच लोग लापता हो गये। प्रशासन ने लापता लोगों की तलाश के लिए 23 नौकाओं और कई आधिकारिक जहाजों को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया है।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts