जल्द से जल्द बोलीविया लौटना चाहता हूं : मोरेल्स

Published On

मैक्सिको सिटी (एजेंसी)।

बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरेल्स ने कहा कि वह जल्द से जल्द अपने देश लौटना चाहते हैं लेकिन इसके साथ ही उन्हें वहां की अंतरिम सरकार से सुरक्षा की गारंटी चाहिए। बोलीविया में राष्ट्रपति चुनाव के बाद से ही उनके खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए वहां की सेना ने मोरेल्स से पद से इस्तीफा देने को कहा था जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। अपना पद छोड़ने के बाद वह मैक्सिको चले गये थे जहां वह अभी भी शरण लिए हुए हैं।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts