पाक का फिर दुस्साहस, कुपवाड़ा में जवान शहीद

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर बुधवार को कुपवाड़ा जिले में सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। वहीं भारतीय सेना ने बारामूला में एक मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर कर दिए। बता दें, भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने के बाद पाकिस्तानी सेना ने दर्जनों बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना ने 29 सितंबर को एलओसी पारकर पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किया था। इसकी जानकारी भारतीय सेना के डीजीएमओ ले. जनरल रणबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी थी। इसके बाद से ही सीजफायर में इजाफा देखा गया है।
पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त को फिर किया तलब
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों की ओर से कथित संघर्षविराम उल्लंघन किए जाने पर दो सप्ताह से अधिक समय में भारतीय उप उच्चायुक्त को आज छठी बार तलब किया और विरोध दर्ज कराया। विदेश कार्यालय ने कहा कि महानिदेशक मोहम्मद फैसल ने जेपी सिंह को ‘नियंत्रण रेखा पर खुइराटा तथा बट्टाल सेक्टरों में आठ नवंबर को भारतीय सैनिकों द्वारा अकारण संघर्षविराम उल्लंघन किए जाने की कड़ी निन्दा करने के लिए’ तलब किया। दो सप्ताह से अधिक समय में यह छठी बार है जब भारतीय उप उच्चायुक्त को यहां पाकिस्तानी विदेश कार्यालय में तलब किया गया है। एजेंसी 

About The Author

Ad Ad

Related Posts