रक्षा मंत्री ने पूर्व सैन्यकर्मियों के साथ देखी ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’

Published On

 पूर्व सैन्यकर्मी भी फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आए

बेंगलुरु (एजेंसी)। फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ बॉक्स आॅफिस पर धूम मचा रही है। रविवार को बेंगलुरु के सेंट्रल स्प्रिट मॉल में केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी पूर्व सैन्यकर्मियों के साथ इस फिल्म का लुत्फ उठाया। इस मौके पर उन्होंने फिल्म से जुड़े किरदारों की तारीफ भी की। पूर्व सैन्यकर्मी भी फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आए।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सेना दिवस के मौके पर रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुख बिपिन राव रावत के घर पर आयोजित एक कार्यक्रम में इस फिल्म की स्टारकास्ट से मुलाकात भी की थी। इसी के साथ उन्होंने ट्विटर पर फिल्म की बेहद तारीफ की थी। उन्होंने लिखा था, ‘अभी तक फिल्म देखी नहीं है लेकिन काफी तारीफ सुनी है। सभी अभिनेताओं विक्की कौशल, यामी गौतम और आदित्य धर ने हमारे सैनिकों की भावनाओं को अच्छे से बड़े परदे पर उतारा है।’

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author