हमसे जुड़े

Follow us

25.8 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार 582 अरब डॉलर के पार

    Foreign exchange

    मुंबई (एजेंसी)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह बढ़ता हुआ 582 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 16 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 1.19 अरब डॉलर बढ़कर 582.41 अरब डॉलर पर रहा। इससे पहले 09 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 4.34 अरब डॉलर बढ़कर 581.21 अरब डॉलर पर था।

    केंद्रीय बैंक ने बताया कि 16 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.13 अरब डॉलर चढ़कर 540.59 अरब डॉलर पर रहा। स्वर्ण भंडार भी 3.40 करोड़ डॉलर बढ़कर 35.35 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 2.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.97 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 60 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 1.50 अरब डॉलर रहा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।