हमसे जुड़े

Follow us

27 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More

    Road Accident: कार, ट्रक की टक्कर में चार की मौत

    Road-Accident

    होशियारपुर (एजेंसी)। पंजाब में होशियारपुर-दासुया रोड पर शुक्रवार को एक कार और एक ट्रक ट्राले में टक्कर में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त राजविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, राजेश कुमार और मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

    पुलिस के अनुसार यह लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद कार में घर लौट रहे थे। कार होशियारपुर के निकट अड्डा रंधावा के निकट थी जब तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।