हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान गहलोत ने अपने...

    गहलोत ने अपने मंत्रियो के विभागों का बंटवारा किया

    Gehlot sachkahoon

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य मंत्रिमण्डल का पुर्नगठन कर मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा कर दिया हैं। गृह और वित्त मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने पास रखा है। नगरीय विकास शांति धारीवाल के पास ही रहेगा। कई पुराने मंत्रियों के विभागों को भी नहीं बदला गया है उनमे ममता भूपेश, प्रमोद जैन भाया आदि को यथावत रखा गया है। नए शिक्षा एवं कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ.बी डी कल्ला होंगे जबकि चिकित्सा विभाग परसादी लाल मीणा को सौंपा गया हैं। डॉ. महेश जोशी जलदाय के मंत्री होंगे जबकि प्रताप सिंह खाचरियावास के पास से परिवहन लेकर खाद्य मंत्रालय दिया गया हैं। इसी प्रकार रमेश मीणा नए पंचायती राज मंत्री, हेमाराम वन एवं पर्यावरण, रामलाल जाट को राजस्व मंत्रालय दिया गया हैं।

    राजेंद्र सिंह यादव को गृह राज्य मंत्री

    टीकाराम जूली को सामाजिक न्याय, गोविन्दराम आपदा एवं प्रबंधन , महेन्द्रजीत सिंह मालवीय को सिंचाई, शकुन्तला रावत को उद्योग दिया गया हैं। इसी तरह राजेन्द्र गुढ़ा को उच्च शिक्षा, भंवर सिंह भाटी को ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार), राजेंद्र सिंह यादव को गृह राज्य मंत्री, सुभाष गर्ग को तकनीकी शिक्षा, आयुर्वेद (स्वतंत्र प्रभार), सुखराम विश्नोई को श्रम (स्वतंत्र प्रभार) बृजेंद्र ओला को परिवहन एवं सड़क सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार), मुरारीलाल मीणा को एग्रीकल्चर मार्केटिंग, स्टेट (स्वतंत्र प्रभार) एवं राजेंद्र सिंह गुढ़ा को सैनिक कल्याण, होम गार्ड एंड सिविल डिफेंस (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी दी हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।