हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, January 17, 2026
More

    Haryana Panchayat Election 2022 | 2607 गांवों में पंच-सरपंचों पदों को लेकर मतदान जारी

    Panchayat Election 2022

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा नौ जिलों में आज पंच-सरपंच (Haryana Panchayat Election-2022) के लिए मतदान जारी हो चुका है। भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, यमुनानगर, पानीपत, महेंद्रगढ़, नूंह और पंचकूला में सुबह सात बजे से मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया है। बता दें कि यह मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।

    जिला नरवाना में फर्जी मतदान को लेकर कहासुनी | Haryana Panchayat Election-2022

    जींद जिले में सुबह 11.20 बजे तक 31.6 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है और ये लगातार जारी है। सबसे ज्यादा
    मतदान उचाना में हुआ है जहां 33.2 प्रतिशत से ज्यादा लोग मतदान कर चुके हैं। इसी कड़ी में नरवाना के गांव ढाकल में फर्जी मतदान को लेकर पुलिस के सामने कहासुनी हुई। यहां बूथ नंबर 3 पर के पास भीड़ इक्कठा हुई और मतदान केंद्र के अंदर सैकड़ो की संख्या में लोग जमा हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    ये भी पढ़ें:-मिलिये, उल्टे पांव चलने वाले तलवार दंपति से, अब तक जा चुके हैं 300 शहर

    महेंद्रगढ़ के खोडमा में सरपंच पद के लिए नहीं हो रहा मतदान

    जिला महेंद्रगढ़ के खोडमा गांव में सरपंच पद प्रत्याशी बहादुर सिंह ने फार्म रद्द होने के बाद हाईकोर्ट की शरण ली थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने प्रत्याशी बहादुर सिंह को बीते दिन चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया था। लेकिन सोमवार देर रात चुनाव चिन्ह को लेकर दोबारा स्टे लग गई है। इसलिए खोडमा गांव में केवल पंच प्रत्याशियों के लिए मतदान हो रहा है। फिलहाल सरपंच प्रत्याशियों के चुनाव के लिए कोई नोटिफिकेश जारी नहीं हुआ है।

    कहां कितने हैं मतदाता

    • जिला -मतदाता
    • भिवानी -छह लाख 58 हजार 522
    • झज्जर -पांच लाख 86 हजार 921
    • जींद -सात लाख 65 हजार 840
    • कैथल -छह लाख 20 हजार 334
    • महेंद्रगढ़ -पांच लाख 92 हजार 373
    • नूंह -छह लाख 52 हजार 192
    • पंचकूला -एक लाख 27 हजार 702
    • पानीपत -चार लाख 57 हजार 632
    • यमुनानगर -पांच लाख 15 हजार 576

    यमुनानगर: पुलिस कर्मियों पर अभद्रता का आरोप

    यमुनानगर में भी सरपंच व पंच पद के चुनाव को लेकर जिले के मतदाताओं में भारी उत्साह है। मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता भूतों पर लाइन में लगे। बिलासपुर में 82 वर्षीय सावित्री देवी के साथ आए उनके बेटे अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की है। वह मांग कर रहे थे लेकिन पुलिस कर्मचारी ने उनको यह कहते हो धमका दिया कि यह उनकी जिम्मेदारी नहीं है।

    म्हारी पंचायत पोर्टल पर देखे लाइव अपडेट

    म्हारी पंचायत पोर्टल पर कुल वोट में से कितना मतदान हुआ और प्रतिशत देख सकेंगे। इसमें दिन के दिन ही बूथ पर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद तीन नवंबर को पोर्टल पर परिणाम भी अपलोड कर दिया जाएगा। जिसे हर कोई देख सकेगा।

    इन पंचायत में नहीं होंगे पंच के चुनाव

    • ग्राम पंचायत के 250 वार्डों में 1090 पंच निविरोध चुने जा चुके हैं।
    • आसनकलां
    • बबैल
    • बाबरपुर
    • बराना
    • बड़ौली
    • भैंसवाल
    • बिंझौल
    • चंदौली
    • छोटी राजपुर
    • ददलाना
    • डेरा सीकलगरा
    • दीवाना
    • फरीदपुर
    • गांजबड
    • घर सहनाई
    • गढ़ी सिकंदरपुर
    • जाटल
    • जाटीपुरी
    • काबड़ी
    • कचरौली
    • खोटपुरा
    • खुटानी
    • महमदपुर
    • नांगल खेड़ी
    • निंबरी
    • निजामपुर
    • पलहरी
    • पिहालदपुर खलीला
    • राजा खेड़ी
    • राजपुर
    • रामनगर
    • रिसालू
    • शिमला मोलाना
    • सिवाह
    • उग्रा खेड़ी

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here