हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home देश पूज्य गुरु जी...

    पूज्य गुरु जी की स्वास्थ्य जांच सामान्य, अस्पताल से छुट्टी

    Saint MSG

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के स्वास्थ्य की जांच बुधवार सायं रोहतक पीजीआईएमएस में की गई। हॉस्पिटल की सुपरिटेंडेंट डॉ. पुष्पा दहिया ने बताया कि यहां पर पूज्य गुरु जी के स्वास्थ्य संबंधी चैकअप व कुछ टेस्ट हुए।

    पूज्य गुरु जी की स्वास्थ्य जांच के लिए सात विशेषज्ञ डॉक्टरों का एक पैनल बनाया गया, जिनमें डॉ. के.एस. लाल्हड कोर्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष, डॉ. अश्वनी असिस्टेंट प्रोफेसर कार्डियोलॉजी, डॉ. प्रवीण मल्होत्रा गेस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभागाध्यक्ष, डॉ. राजेश राजपूत एंडोक्रिनोलॉजी विभागाध्यक्ष, डॉ. सुरेखा डाबला न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष, डॉ. सुधीर अत्री मेडीसन यूनिट हेड, डॉ. आर.एस. चौहान प्रोफेसर नेत्र रोग विभाग शामिल थे। डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच में सभी रिपोर्ट सामान्य आने पर वीरवार दोपहर बाद पूज्य गुरु जी को पीजीआई रोहतक से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के साथ पूज्य गुरु जी को सुनारिया ले जा या गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।