अग्रवाल सभा की महिला विंग ने खेली फूलों की होली

Published On

होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत है : आचार्य शिवम

लाडवा (सच कहूँ /रामगोपाल)। श्री अग्रवाल सभा लाडवा की महिला विंग द्वारा गत सांय आर्य समाज मंदिर परिसर में होली का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। महिला विंग की प्रधान अंजु गोयल ने बताया कि होली का पर्व हिंदू धर्म का बड़ा त्यौहार होता है। इस दिन के इंतजार में बच्चे, बड़े, पुरुष, नारी व महिलाएं पूरे वर्ष उत्साहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर हवन यज्ञ भी किया गया।

यह भी पढ़ें:– उत्तराखंड में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत, घरों में से निकले बाहर

सभी महिलाओं ने फूलों की होली खेली और एक दूसरे को होली पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रधान अंजू गोयल, कृष्णा गोयल, रंजना गोयल, राकेश गर्ग, निर्मल गर्ग, उषा गोयल, कांता, रुचि मुद्रा, सारिका, दीप्ति, रीतू, अंजू सिंगल, प्राची, मीनाक्षी, स्वीटी, अंजलि, रूपाली, मोनिका अग्रवाल, रीना, नीलम, रेखा गर्ग, बबीता, मीनू, अश्वनी, सुमन, दुलारी, अर्चना, शोभा, शालू व सुषमा भी शामिल रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts