Diwali 2024 Date: क्या इस बार दो दिन मनेगा दिवाली का त्यौहार, तारीख को लेकर कंफ्यूजन, यहां जानें…

Published On

Diwali 2024 Date: (सच कहूं/अनु सैनी)। हर साल की तरह हिंदुओं को दीपावली का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता हैं। दरअसल यह त्यौहार हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार होता है। इस दिन हर घर रोशनी ही रोशनी दिखाई देती है। रोशनी, खुशियों और लक्ष्मी पूजा का यह खास पर्व दीपावली कार्तिक अमावस्या पर आता है। मान्यता है कि इस दिन रात में मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती है, वहीं दीपावली पांच दिन का त्यौहार है, जो धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है, इस बार दीपावली कब है और पूजा का सही मुहूर्त क्या है? इस बारे में आपको बताते हैं। 2024 में कब है दीपावली का त्यौहार?

Bank Jobs: खुशखबरी, बैंक में ऑफिसर पद पर नौकरी और एक लाख से अधिक सैलरी, तुरंत करें इस वैकेंसी के लिए अप्लाई

इस साल दीपावली का त्यौहार नवंबर माह में मनाया जाएगा। यह त्यौहार रोशनी का त्यौहार है, जो साल सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले त्यौहारों में से एक है, जैसा कि रामायण में बताया गया है, इस दिन भगवान राम, देवी सीता और भगवान लक्ष्मण 14 साल का वनवास काटकर अयोध्या वापस लौटे थे। दीपावली का पर्व धनतेरस से शुरू होता और फिर भाई दूज तक रहता है।

दीपावली का शुभ मुहूर्त | Diwali 2024 Date

हिंदू पंचांग के अनुसार, दीपावली का त्यौहार हर साल कार्तिक मास के 15वें दिन अमावस्या को मनाया जाता है, इस साल दीपावली का पर्व देशभर में 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष महत्व है। 31 अक्टूबर को अमावस्या तिथि का मुहूर्त आरंभ दोपहर 3 बजकर 52 मिनट से प्रारंभ होगा और 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का क्या है महत्व? Diwali 2024 Date

दीपावली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है, मान्यताओं के अनुसार, जब मुहूर्त में लक्ष्मी जी का पूजन किया जाता है, तो लक्ष्मी मां वहीं ठहर जाती हैं, इसलिए लक्ष्मी पूजा के लिए यह सबसे उत्तम समय माना जाता है, ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के पास ज्ञान होता है, इसके पास धन भी रहता है, इसलिए भगवान गणेश की पूजा की जाती है, साथ ही ऐसा कहा जाता है, कि अमावस्या तिथि के दिन अगर माता लक्ष्मी किसी पर प्रसन्न हो जाती है, तो उसे आरोग्य की प्राप्ति होती है। इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर, 2024 (मंगलवार) को मनाया जाएगा। छोटी दिवाली नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली) 30 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसके ठीक अगले दिन दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर, 2024 (गुरुवार) को मनाया जाएगा।

About The Author

Related Posts