हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home देश आॅनर किलिंग म...

    आॅनर किलिंग मामला: शर्मसार: पिता ने की पुत्री की गला काट कर हत्या

    Honour Killing Case

    हैदरबाद (एजेंसी)। तेलंगाना में हैदराबाद के बाहरी इलाके में झूठी शान के नाम पर हत्या ‘आॅनर किलिंग’ (Honour Killing Case) का एक मामला सामने आया है जहां गुरुवार को एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की केवल इस वजह से गला काट कर हत्या कर दी कि उसने अपने प्रेमी से शादी कर ली।

    पुलिस ने बताया कि जयाम्मा और सुरेश एक-दूसरे के पड़ोस में रहते थे और दोनों में प्रेम हो गया। पांच वर्ष पहले दोनों इलाका छोड़कर कहीं चले गये और विवाह कर लिया। दंपती का दो वर्षीय पुत्र भी है। इसी बीच सुरेश की मां के निधन के बाद रस्मों में हिस्सा लेने के लिए जयाम्मा अपने गांव लौटी।

    उसके पिता नरसिम्हा को जब उसके लौटने की जानकारी मिली तो उसने गुस्से में आकर उसका गला रेत दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी और नरसिम्हा को गिरफ्तार कर लिया। घटना से इलाके में दहशत फैल गयी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें