दोहा कतर की साध-संगत ने किया 41 यूनिट रक्तदान

Published On

दोहा कतर (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा दी जा रही मानवता भलाई की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए दोहा कतर की साध-संगत की ओर से मेडिकल सिटी हॉस्पिटल दोहा कतर में रक्तदान कैंप लगाया गया। इस दौरान स्थानीय डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की ओर से 41 यूनिट रक्तदान किया गया। डेरा श्रद्धालुओं द्वारा किए गए इस भलाई कार्य की स्थानीय डॉक्टरों की ओर से भरपूर प्रशंसा की गई। इस मौके जानकारी देते हुए जिम्मेवार छिद्रपाल इन्सां, प्रदीप इन्सां, जगदीप इन्सां, गुरदीप इन्सां, सुखदेव इन्सां, भूपेंद्र इन्सां, चरणजीत इन्सां व मनेंद्र इन्सां ने बताया की साध-संगत पूज्य गुरु जी द्वारा चलाए जा रहे 142 मानवता भलाई कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेती रहती है।

यह भी पढ़ें:– संगरिया के सेवादारों ने दिमागी रूप से परेशान को अपनों से मिलाया

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts