मुुंबई-पुणे की साध-संगत ने बच्चों को बांटे स्कूल बैग

Published On

पावन अवतार माह की नामचर्चा में गाया गुरुयश

मुंबई/पुणे (एमके शायना)। पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशी में महाराष्ट्र के ब्लॉक पुणे-मुंबई की साध-संगत ने शाह सतनाम जी परमसुख आश्रम कलोते मोकाशी मुंबई में पवित्र भंडारे का नामचर्चा का आयोजन किया। नाम चर्चा में कविराजों ने पावन अवतार माह की खुशी में भक्तिमय भजनों से सतगुरु जी की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग बांटे गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए 45 मैंबर गुरुदयाल इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से महाराष्ट्र की साध-संगत मिलकर हर साल की तरह इस साल भी 135 मानवता भलाई के कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि जनवरी महीना खुशियों का महीना है। नामचर्चा में मुंबई पुणे ब्लॉक की समस्त साध-संगत मौजूद रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts