अंबाला सिटी की साध-संगत ने किया 97 यूनिट रक्तदान

Published On

जरूरतमंद परिवारों को दिया राशन (Sadh Sangat of Ambala City)

अंबाला सिटी (सच कहूँ/कंवरपाल इन्सां)। डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशी में अंबाला सिटी की साध-संगत ने (Sadh Sangat of Ambala City) रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर साध-संगत ने 97 यूनिट रक्तदान किया। ब्लॉक भंगीदास रामसरन इन्सां ने पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया। इस अवसर पर रामसरन इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए साध-संगत निरंतर मानवता भलाई के 134 कार्य कर रही है। इन्हीं में से एक रक्तदान भी है। (Haryana News)

पूज्य गुरु जी ने सिखाया है कि किसी की जान बचाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। उन्होंने कहा कि कई बार हम देखते हैं कि रक्त की कमी के चलते उपचाराधीन मरीज की जान खतरे में पड़ जाती है। इसलिए जरूरतमंद मरीजों के उपचार में मदद के लिए ही यह रक्तदान शिविर लगाया गया है। वहीं इस दौरान रवि कुमार इन्सां के परिवार ने अपने पिताजी की याद में 5 परिवारों को राशन दिया। वहीं देवी दयाल इन्सां ने सच कहूँ की सर्कुलेशन स्कीम में निकले इनाम भाग्यशाली विजेताओं में वितरित किए। इस अवसर पर जिम्मेवारों सहित बड़ी संख्या में साध-संगत मौजूद रही। (Haryana News)

About The Author

Related Posts