दो नए मानवता भलाई कार्यों का साध-संगत ने लिया प्रण

Published On

रानियां (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के बरनावा (यूपी) आश्रम में आने की खुशी में ब्लॉक रानियां चामल की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा शुक्रवार को ब्लॉक के गांव खारियां में धूमधाम से संपन्न हुई। नामचर्चा का आगाज ब्लॉक भंगीदास जयदयाल इन्सां ने पावन नारा लगाकर किया। नामचर्चा में पहुंचे सभी कविराजों ने खुशी के भजन-शब्द बोलकर साध संगत को निहाल किया। ब्लॉक के 15 मैंबर दीपक इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के 142 कार्यों के बारे में बताया।

सारे नामचर्चा पंडाल को सुंदर लड़ियों व झूमरों गुब्बारों से सजाया गया था। गांव खारियां के भंगीदास शंकर लाल इन्सां ने ब्लॉक की साध-संगत का ब्लॉक के गांव खारियां में पहुंचने पर धन्यवाद किया। नामचर्चा की समाप्ति पर ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए व प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर राजकुमार इन्सां, मदन लाल इन्सां, मानाराम इन्सां, बगड़ सिंह इन्सां, डॉ. मदन लाल इन्सां, परमानन्द इन्सां, लक्ष्मण दास इन्सां, किशोरी लाल इन्सां, शम्मी इन्सां, डिम्पल इन्सां, सोहन लाल इन्सां, राजकुमार इन्सां, प्यारे लाल इन्सां, संता सिंह इन्सां, सुजान बहनें, सहयोगी बहनें व साध-संगत भी उपस्थित रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts