संजय इन्सां ने रक्तदान कर मनाया अपना जन्म दिवस

Published On

पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए किया रक्तदान

  • संजय इन्सां ने 11वीं बार किया रक्तदान | Blood Donation

उकलाना (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र)। पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए कुलेरी के सेवादार संजय इंसा ने पावन एमएसजी माह के उपलक्ष में 11वीं बार रक्तदान कर अपना जन्मदिन मनाया। संजय इंसा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल सरसा में अपने जन्म दिवस के अवसर पर व पावन एमएसजी अगस्त महा के उपलक्ष में रक्तदान कर अपना जन्म दिवस मनाया है। Blood Donation

उन्होंने कहा कि यह रक्त किसी जरूरतमंद व बीमार व्यक्ति के इलाज में मददगार साबित होगा। इससे पहले भी उन्होंने समय-समय पर किसी जरूरतमंद व बीमार व्यक्ति के इलाज के लिए अनेकों बार रक्तदान किया है। उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा का तहदिल से धन्यवाद करते हुए कहा की धन्य हैं पूज्य गुरु जी जो आज इस घोर कलयुग में भी उन्हें नेक व भले कामों के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें ख़ुशी मनाने का अवसर प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें:– निरंतर अभ्यास से ही निखरती है खिलाडी की प्रतिभा: अजय प्रमुख 

About The Author

Related Posts