Blood Donation: सरला इन्सां ने जरूरतमंद मरीज के लिए किया रक्तदान

जरूरतमंद मरीज के लिए स्कूल से निकलीं सरला इन्सां, रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल

Published On

ग्वालियर। मानवता भलाई के कार्यों में आगे रहते हुए सच्ची नम्र सेवादार बहन सरला इन्सां ने जरूरतमंद मरीज के लिए समय पर रक्तदान कर इंसानियत की मिसाल पेश की। सरला इन्सां सरकारी शिक्षिका के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। जानकारी के अनुसार ललितपुर (झांसी के पास) निवासी रामभरत का इलाज बुंदेलखंड अस्पताल, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में चल रहा है। मरीज को बेहद जरूरी स्थिति में PRP A+ ब्लड की आवश्यकता थी। जैसे ही सरला इन्सां को मरीज के लिए रक्त की तत्काल जरूरत होने की जानकारी मिली, उन्होंने बिना देर किए मदद के लिए कदम बढ़ाया।

स्कूल से बीच में निकलकर पहुंचीं ब्लड बैंक

मरीज की गंभीर जरूरत को देखते हुए सरला इन्सां स्कूल से बीच में ही निकलकर ब्लड बैंक पहुंचीं और रक्तदान किया। उनके इस प्रयास से मरीज को समय पर आवश्यक A+ ब्लड ब्लड उपलब्ध कराने में मदद मिली।

जरूरत के समय मदद ही सच्ची सेवा

सरला सरला इन्सां  का यह सेवा भाव बताता है कि किसी जरूरतमंद की मदद के लिए समय पर उठाया गया एक कदम भी बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है। मानवता भलाई के ऐसे कार्य समाज में सेवा, सहयोग और इंसानियत की भावना को मजबूत करते हैं। सरला इंसान ने अपने सेवा भाव से यह संदेश दिया कि जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आना ही सच्ची मानवता है।

 

About The Author

Related Posts