हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home खेल भारत को पाकिस...

    भारत को पाकिस्तान के हाथों एशिया कप में मिली पहली हार

    Asia Cup

    प्लेयर आॅफ द् मैच बनी निदा डार, नसरा संधू ने झटके सर्वाधिक तीन विकेट

    सिलहट (एजेंसी)। महिला टी20 एशिया कप में लगातार तीन मैच अपने नाम करने वाली भारतीय टीम शुक्रवार को अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ दवाब में नजर आई और इसका खामियाजा उसे हार के साथ चुकाना पड़ा।
    सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर पाकिस्तान द्वारा जीत के लिए दिए गए लक्ष्य 138 रन का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 19.4 ओवर के खेल में 124 रन बनाकर पवेलियन लौट गई और उसे 13 रन से हार का सामना करना पड़ा। गेंदबाजी में औसत प्रदर्शन कर पाकिस्तानी लड़कियों को 137 रन बनाने का मौका देने वाली भारतीय टीम ने बल्ले से भी स्तरहीन प्रदर्शन किया और नियमित अंतराल में विकेट गंवाने का सिलसिला जारी रहा। मात्र 65 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद क्रीज पर आई कप्तान हरमनप्रीत (12) ने भी अपने प्रशंसकों को निराश किया। विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने निचले क्रम में आकर 13 गेंदों पर 26 रन बनाए मगर तब तक जीत टीम इंडिया के हाथों से लगभग फिसल चुकी थी।

    Mahindra Company ने लॉन्च किया एक्सयूवी 300 टर्बोस्पोर्ट सीरीज

    एशिया कप 2022 में भारतीय टीम की पहली हार

    पाकिस्तान ने भारत को खेल के हर विभाग में पछाड़ते हुए अह्म जीत हासिल की। नसरा संधू ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि सादिया इकबाल और बल्लेबाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली निदा डार को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा नसरा संधू के चुस्त क्षेत्ररक्षण की बदौलत पाक विकेटकीपर मुनीबा अली ने पूजा वस्त्रकार को रन आउट किया।
    इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीन विकेट महज 33 रन पर गंवाने के बाद मुश्किल में नजर आ रही पाकिस्तान की टीम को कप्तान मारुफ ने निदा डार के साथ संभाला। निदा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए 37 गेंदों पर 56 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें उनके पांच चौके और एक छक्का शामिल है। गुजरांवाला की 35 वर्षीय खिलाड़ी के टी20 करियर का यह छठा अर्द्धशतक था।

    छह साल में पाकिस्तान से पहली बार हारी भारतीय टीम

    दूसरे छोर पर मारुफ ने संभल कर खेलते हुए 35 गेंदों पर 32 रन बनाए। मारुफ के आउट होते ही भारत का शिकंजा एक बार फिर पड़ोसी मुल्क पर कस गया और पाक निर्धारित 20 ओवर में 137 ही बना सकी। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा 27 रन पर तीन विकेट चटका कर सबसे सफल गेंदबाज रही जबकि पूजा वस्त्रकार ने 23 रन पर दो विकेट हासिल किए।
    बता दें कि यह ट्वेंटी-20 क्रिकेट में पिछले 6 साल में पाकिस्तान की टीम के खिलाफ भारत की पहली हार है। आखिरी बार 2016 में पाकिस्तान ने भारत को 2 रन से हराया था। यह एशिया कप के इतिहास में पाकिस्तान से भारतीय महिला टीम की टी20 क्रिकेट में पहली हार है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here