हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मासूम बच्चे क...

    मासूम बच्चे को ताई ने बुरी तरह से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

    Abohar News
    मासूम बच्चे को ताई ने बुरी तरह से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय नई आबादी (Nai Abadi) गली नंबर 14 निवासी एक तीन साल के मासूम बच्चे को उसकी ही ताई ने घरेलू झगडे के चलते बुरी तरह से पीटा, वहीं बच्चे के बाईक में टकराने के कारण वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार तीन साल के विहान के पिता आत्मा राम ने बताया कि उसका अपनी भाभी से घरेलू झगड़ा चल रहा है। Abohar News

    आज उसकी भाभी व भाई आपस में झगड़ा कर रहे थे जिस पर उसने उन दोनों की वीडियो बनाई तो गुस्साई उसकी भाभी ने घर के बाहर बाईक पर बैठे उसके बेटे विहान को पीटना शुरू कर दिया, उसे इतनी बुरी तरह से पीटा के उसके बच्चे का सिर बाईक के हैंडल में टकराने से वह घायल हो गया। यह पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। उसने तुरंत अपने बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। आत्मा राम ने पुलिस प्रशासन से उसकी भाभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। Abohar News

    इधर अस्पताल से डॉ. दीक्षी बब्बर ने बताया के बच्चे को उसकी ताई द्वारा पीटने का मामला सामने आया है और बच्चे को काफी चोटें लगी हैं, इसकी रिपोर्ट बनाकर पुलिस को दे दी गई है।

    यह भी पढ़ें:– केन्द्रीय सहकारी बैंक जयपुर को मिला राष्ट्रीय स्तर का अवार्ड

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here