मिस्र: 52 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए

Published On

52 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए: मिस्र (Egypt)

काहिरा (एजेंसी)। मिस्र (Egypt) के सैनिकों और सुरक्षा बलों ने हाल के दिनों में कम से कम 52 संदिग्धों को मार गिराया है। यह जानकारी मिस्र की सेना ने रविवार को एक बयान जारी कर दी।

इसके साथ ही गत फरवरी में रेगिस्तान क्षेत्र में विद्रोहियों को कुचलने के लिए पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बलों के सहयोग से सेना द्वारा शुरू किये गये अभियान के दौरान मारे गए संदिग्ध आतंकवादियों की संख्या बढ़कर तीन सौ से अधिक हो गई है।

सेना के बयानों के अनुसार अब तक कम से कम 313 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए हैं। वही इस दौरान 35 सैनिक भी मारे गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान पश्चिमी सीमा के सुरक्षा बलों ने हथियार एवं गोला-बारूद से लदे हुए 15 वाहन और दक्षिणी सीमा के पास ऐसे 17 वाहन नेस्तनाबूद कर दिये।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts