अफगान : हवाई हमले में 20 आतंकवादी ढेर

Published On

तालिबान आतंकवादियों ने अभी तक इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की | Afghan

गजनी (अफगानिस्तान) (शिन्हुआ)। अफगानिस्तान (Afghan) के गजनी प्रांत में पिछले 24 घंटों के दौरान तालिबान आतंकवादियों के गुप्त ठिकानों पर हुए हवाई हमले में कम से कम 20 आतंकवादी मारे गए तथा चार घायल हुए। अफगानिस्तान की सेना ने यह जानकारी गुरुवार को दी। सेना के बयान के अनुसार लड़ाकू विमानों ने गजनी प्रांत के अंडार तथा कारबाग जिले में बुधवार को तालिबान आतंकवादियों के ठिकानों को लक्षित करना शुरू किया। इस दौरान 20 आतंकवादी मारे गए तथा कई आतंकवादी बंकर तथा हथियारों के गुप्त ठिकाने नष्ट हो गए। उल्लेखनीय है कि तालिबान आतंकवादियों का गजनी प्रांत के एक हिस्से पर नियंत्रण है और उन्होंने मध्य क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए शांतिपूर्ण जगोरी जिले में सात नवंबर के हमला करना शुरू किया था। तालिबान आतंकवादियों ने अभी तक इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

About The Author

Related Posts