पाक में प्रधानमंत्री आवास के लक्जरी वाहन होंगे नीलाम

Published On

इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान  में इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने के बाद सरकार की मितव्ययिता मुहिम के क्रम में प्रधानमंत्री आवास के सभी लक्जरी वाहनों (Luxury vehicles Pak) की नीलामी 17 सितंबर को की जाएगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इन वाहनों में आठ बीएमडब्ल्यू कार (2014 माडल), पांच बहुपयोगी वाहन (2016 माडल), चार मर्सिडीज बेंज कार (2016 माडल), 16 टोयाटा कारें हैं।

इनमें एक लेक्सस कार, एक लेक्सस बहुपयोगी वाहन और दो लैंड क्रूजर भी हैं। इस सूची में आठ अन्य कारें भी हैं। शुक्रवार को यहां जारी की गई इन वाहनों की सूची में चार बुलेट प्रूफ वाहन (2015 माडल), एक होंडा सिविक कार और तीन सुजुकी वाहन के अलावा एक माडल हिनो बस भी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts