सोमालिया के राष्ट्रपति ने हुसैन रोबल को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया

Published On

मोगादिशु। सोमालिया के राष्ट्रपति मोहम्मद अबदुलाही ने शुक्रवार को मोहम्मद हुसैन रोबल को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी। गारोव ऑनलाइन रे़डियो ब्रॉडकास्टर ने की रिपोर्ट के मुताबिक रोबल पहले अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के लिए काम कर चुके हैं। गौरतलब है कि गत जुलाई में सोमाली संसद ने अपने राजनीति वायदे नहीं पूरे कर पाने को लेकर प्रधानमंत्री हसन अली खारे को हटाने का फैसला लिया था और राष्ट्रपति से नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने के लिए कहा था।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts