दक्षिण अफ्रीका के ऊर्जा मंत्री और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित

Published On

केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका के ऊर्जा एवं खनिज संसाधन मंत्री ग्वेदे मंताशे और उनकी पत्नी नॉलवैंडल मंताशे कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति कार्यालय ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ऊर्जा और संसाधन मंत्री मंताशे और उनकी पत्नी की कोरोना जांच की रिपोर्ट 14 जुलाई को आई जिसमें दोनों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। विज्ञप्ति के अनुसार दंपती ने खुद को आइसोलेट कर लिया है हालांकि मंत्री घर से अपना कार्य जारी रखेंगे। देश में कोविड-19 का प्रकोप शुरू होने के बाद मंत्री की तीन बार कोरोना जांच की गयी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts