ट्रम्प ने फ्लॉयड की मृत्यु के बाद हिंसा नहीं करने की चेतावनी दी

Published On
मास्को l अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जार्ज फ्लॉयड की मृत्यु के बाद हो रहे उग्र प्रदर्शन के बीच कहा है कि लोगों को घर और सड़कों पर सुरक्षित रहने का अधिकार है और उन्होंने हिसां नहीं करने की चेतावनी देते हुए माना कि जॉर्ज फ्लॉयड की मौत एक गंभीर त्रासदी थी। ट्रम्प ने शनिवार को फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर में कहा, “हमरा प्रशासन हमेशा हिंसा, हाथापाई और अव्यवस्था के खिलाफ खड़ा रहेगा। हम जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार के साथ, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों और हर कानून का पालन करने वाले नागरिक के साथ खड़े रहेंगे।”
ट्रम्प ने चेतावनी दी कि कट्टरपंथी वामपंथी समूह लूट और डकैती की त्रासदी का फायदा उठा सकते हैं और इस प्रकार यह समूह जॉर्ज फ्लॉयड की यादों को बदनाम कर सकता है। ट्रम्प ने कहा, “मिनेपोलिस की सड़कों पर जॉर्ज फ्लॉयड की मौत एक गंभीर त्रासदी थी। ऐसा नहीं होना चाहिए था। इसने पूरे देश में अमेरिकियों को क्रोध और शोक से भर दिया है। इस समय जो सड़कों पर हो रहा है वह न्याय या शांति नहीं है। ”

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts