हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home सरसा Cleaning Camp...

    Cleaning Campaign: कल्याण नगर की साध-संगत ने मात्र कुछ ही घंटों में किया शाह सतनाम जी मार्ग चकाचक!

    Sirsa News

    Cleaning Campaign: चलाया सफाई अभियान

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। रविवार अल सुबह शाह सतनाम जी मार्ग पर नि:स्वार्थ सेवा भाव का अनोखा नजारा देखने को मिला। कोई झाड़ू लगा रहा था तो कोई कूड़ा-कर्कट को इकट्ठा कर रहा था। इतना ही इकट्ठा हुए कूड़े-कर्कट को सेवादार ट्रेक्टर-ट्रालियों में भरकर डंपिंग प्वाइंट पर पहुंचा रहे थे। अवसर था ब्लॉक कल्याण नगर की साध-संगत की ओर से शाह सतनाम जी मार्ग पर चलाए गए सफाई अभियान का। अभियान के तहत साध-संगत ने जगदंबे मिल से लेकर सच नर्सरी तक सड़क के दोनों साइड को मात्र कुछ ही घंटों में चकाचक कर दिया। Sirsa News

    इसके अलावा सड़क के बीचों बीच बने डिवाइडर से भी मिट्टी व घास-फूस को हटाया। सफाई के लिए ब्लॉक कमेटी द्वारा अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग जोन की साध-संगत की ड्यूटी लगाई गई थी। सुबह करीब 6 बजे शाह मस्तान-शाह सतनाम जी धाम व मानवता भलाई केंद्र डेरा सच्चा सौदा सरसा के समीप धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर सफाई अभियान की शुरूआत की गई। सफाई अभियान की शुरुआत होने के पश्चात ब्लॉक के सैंकड़ों सेवादार महिला-पुरुष व बच्चे सफाई कार्य में जुट गए।

    डिवाइडर के साथ-साथ सड़क किनारे लगे गंदगी के ढेरों को भी हटाया | Sirsa News

    सेवादारों ने सड़क के डिवाइडर के साथ-साथ सड़क किनारे लगे गंदगी के ढेरों को भी हटाया। शाह सतनाम जी मार्ग से गुजरने वाला हर कोई सेवादारों की सेवा भावना देखकर दंग था और उनकी प्रशंसा कर रहा था। साध-संगत सफाई करने के औजार कस्सी, तसले, आरी इत्यादि अपने साथ लेकर आई। इस सेवा कार्य में ब्लॉक की सभी समितियों के जिम्मेवारों व साध-संगत ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

    85 मैंबर सोनिया इन्सां ने बताया कि 15 अगस्त को पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का पवित्र एमएसजी भंडरा है। जिसे मनाने के लिए भारी तादाद में साध-संगत सरसा आती है। इसलिए कल्याण नगर ब्लॉक की साध-संगत की ओर से शाह सतनाम जी मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया है, ताकि इस मार्ग से आने वाली साध-संगत को किसी भी प्रकार की परेशानी ना आए। Sirsa News

    तन मन है खिलया जी आके सच्चे सौदे डेरे…!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here