मुख्यमंत्री सैनी भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी के कार्यालय पहुंचे

नायब सिंह सैनी का गुरदेव शर्मा देबी के ऑफिस में BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

Sarvesh Kumar Picture
Published On

लुधियाना (सच कहूँ/रघबीर सिंह)। Ludhiana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी के कार्यालय में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर सुभाष शर्मा व जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान के साथ पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सैनी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की तथा पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी बल दिया। भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यालय आगमन पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है और इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। कार्यक्रम में भाजपा के उपाध्यक्ष मनीष चोपड़ा, नरेंद्र सिंह मल्ली, उपाध्यक्ष लक्की शर्मा, प्रेस सचिव डॉ. सतीश कुमार, पूर्व पार्षद यशपाल चौधरी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवि बत्रा, बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Ludhiana News

About The Author

Related Posts