हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home सरसा करीवाला पुलिस...

    करीवाला पुलिस चौकी ने 1730 नशीली गोलियां व 900 प्रतिबंधित कैप्सूलों सहित मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को किया काबू

    Sirsa News
    Sirsa News: पकड़े गए आरोपी।

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa Crime News: रानियां थाना की करीवाला पुलिस चौकी की एक टीम ने नाकाबंदी कर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो नौजवान युवकों को 1730 नशीली प्रतिबंधित गोलियां व 900 नशीलें प्रतिबंधित कैप्सूल सहित काबू किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान समनदीप उर्फ सामा व सन्नी निवासियान वार्ड नंबर 7 रानियां जिला सिरसा के रुप में हुई है। Sirsa News

    बताया जा रहा है कि उक्त मोटरसाइकिल सवार युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो शक के आधार पर मोटरसाइकिल सवार युवकों को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो उनके कब्जा से 1730 नशीली प्रतिबंधित गोलियां व 900 नशीलें प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। करीवाला पुलिस चौकी ने आरोपियों के मोटरसाइकिल को इम्पाउंड कर 37 हजार रुपए का चालान किया है। पुलिस चौकी ने उक्त दोनों युवकों को मोटरसाइकिल व नशीली प्रतिबंधित गोलियों व नशीले कैप्सूलों सहित आगामी कार्रवाई हेतू इंस्पेक्टर ड्रग कंट्रोलर विभाग के हवाले किया गया है। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– UP Government News: यूपी की महिलाओं के सशक्तीकरण में ‘रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष’ बेहद मददगार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here