हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Monday, March 16, 2026
More
    Home देश कश्मीर: कुलगा...

    कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकि

    Kashmir: Security Forces In Kulgam

    यों को मार गिराया, दो जवान जख्मी

    श्रीनगर।

    दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में रविवार को सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों की ओर से गोलीबारी में दो जवान जख्मी हुए। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों को लारू कुलगाम के ग्रामीण इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने आतंकियों के खिलाफ साझा ऑपरेशन शुरू किया। एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके को सील किया जा रहा था, तभी उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान जख्मी हुए दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुरक्षाबलों ने कार्रवाई से पहले इलाके को खाली कराया। आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए भी कहा गया, लेकिन वे नहीं माने। कानून व्यवस्था के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अफवाहों पर रोक लगाने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।