हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home देश केरल : कांग्र...

    केरल : कांग्रेस महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

    विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से थी नाराज

    तिरुवनंतपुरम (एजेंसी)। केरल में एट्टूमानूर विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लथिका सुभाष ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और सिर मुंडवार कर अपना विरोध जताया। श्रीमती सुभाष ने कांग्रेस की सूची में महिलाओं को कम प्रतिनिधित्व देने का आरोप लगाते हुए प्रदेश पार्टी दफ्तर से सामने शाम को प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि टिकट बंटवारे में जीताऊ तथा योग्य उम्मीदवारों को टिकट देने का मापदंड नहीं अपनाया गया है। उन्होंने कांग्रेस ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 86 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के तुरंत बाद प्रदर्शन किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।