हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home खेल 12.25 करोड़ मे...

    12.25 करोड़ में केकेआर ने श्रेयस को खरीदा, हर्षल पटेल को मिले 10.75 करोड़

    IPL Auction

    बेंगलुरु (एजेंसी)। कयास लगाए जा रहे थे कि श्रेयस अय्यर को एक बड़ी रकम देकर कोई टीम खरीदेगी और यह कयास बिल्कुल सही साबित हुआ। काफी देर तक कई टीमों ने श्रेयस को खरीदने के लिए बोली लगाई लेकिन अंत में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने उन्हें 12.25 करोड़ की सबसे बड़ी रकम देकर खरीद लिया। हर्षल पटेल 10 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। नीतीश राणा के लिए मुंबई और कोलकाता के बीच हुआ कड़ा मुकाबला और अंत में 8 करोड़ रुपयों में कोलकाता में वापस गए राणा । सभी की नजरें जेसन होल्डर पर थी। मुंबई, चेन्नई, गुजरात, राजस्थान को पछाड़कर होल्डर को सुपर जायंट बनाया लखनऊ ने। 8 करोड़ 75 लाख में आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे वेस्टइंडीज खिलाड़ी बने होल्डर।

    पिछले साल के प्लेयर आॅफ द टूनार्मेंट हर्षल पटेल के लिए आरसीबी, सीएसके और एसआरएच उतरे मैदान में। वह 10 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। 10 करोड़ 75 लाख में बेंगलुरु में घर वापसी हुई पर्पल पटेल की। रॉयल टीमों की लड़ाई में दीपक हुड्डा का हुआ फायदा। 5 करोड़ 75 लाख में गए दीपक लखनऊ के पास। पंजाब किंग्स के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे थे। इसका फायदा उठाते हुए उनकी टीम ने मार्की खिलाड़ियों की नीलामी में जमकर बोली लगाई। पहले उन्होंने शिखर धवन को 8 करोड़ देकर खरीदा और उसके बाद कैगिसो रबादा को उन्होंने 9.25 करोड़ की राशि देकर खरीदा। धवन के लिए बोली लगाने की दौड़ में दिल्ली कैपिटल्स की भी टीम थी, साथ ही उन्होंने आर अश्विन और रबादा के लिए भी बोली लगाई लेकिन उन्हें खरीदने में सफल नहीं हुए।

    ट्रेंट बोल्ट को राजस्थान की टीम ने 8 करोड़ की राशि देकर खरीदा | IPL Auction

    शुरूआती अपडेट में, कोलकाता नाइट राइडर्स ने पैट कमिंस के लिए लगातार बोली लगाई और उन्हें 7.25 करोड़ रूपए में अपने टीम में शामिल करने में सफल रही जबकि अश्विन को राजस्थान रॉयल्स को 5 करोड़ में खरीदा। वहीं न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को राजस्थान की टीम ने 8 करोड़ की राशि देकर खरीदा। सभी टीम कहीं ना कहीं अपने खिलाड़ियों को वापस खरीदना चाहती थी।

    दिल्ली कैपिटल्स के अलावा कई टीमें ऐसी थी जो अपने खिलाड़ियों के वापस अपने टीम में लाने में सफल नहीं हुई। मुंबई ने बोल्ट के लिए बोली लगाई लेकिन वह सफल नहीं हुए। वहीं चैन्नई सुपर किंग्स ने भी फाफ डुप्लेसी के लिए बोली लगाई लेकिन वह भी सफल नहीं हुए। उन्हें रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने 7 करोड़ की राशि देकर खरीदी। क्या डुप्लेसी बैंगलुरु की टीम के नए कप्तान हो सकते हैं? ये देखने और सोचने वाली बात होगी।

    शमी को नयी टीम गुजरात टाइटंस ने 6.25 करोड़ में खरीदा

    पंजाब किंग्स की टीम ने मोहम्मद शमी के लिए बोली नहीं लगाई। शमी को नयी टीम गुजरात टाइटंस ने 6.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। मुंबई ने क्विंटन डी कॉक के लिए देर से बोली लगाई लेकिन डिकॉक लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए नीलामी की पहली खरीद थे। उन्हें 6.75 करोड़ करोड़ में खरीदा गया। कैपिटल्स ने अंतत: अपना खाता खोला, मार्की खिलाड़ियों के दौर के अंत में, सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वार्नर को खरीदा। उन्हें 6.25 करोड़ की राशि दी गई। पंजाब किंग्स के दृष्टिकोण से, वे अब अपने सलामी जोड़ी के लिए लगभग सेट हो चुके हैं। जहां धवन और मयंक की जोड़ी उनके लिए पारी की शुरूआत करेगी।

    इसी तरह डिकॉक सुपर जायंट्स के पास जा रहे हैं, जिनके पास पहले से लोकेश राहुल हैं, ऐसे में उनकी भी ओपनिंग जोड़ी लगभग तय है। वार्नर दिल्ली की टीम में गए हैं और वह पृथ्वी शॉ के साथ पारी की शुरूआत कर सकते हैं। एक महत्वपूर्ण बात यह रही कि सनराइजर्स ने वॉर्नर के लिए कोई बोली नहीं लगाई। वॉर्नर 2016 में हैदराबाद की टीम के कप्तान थे, जब उनकी टीम ने आईपीएल जीता था। देवदत्त पडिक्कल 7.75 करोड़ के राशि के साथ रॉयल्स की टीम में जा रहे हैं। स्टीव स्मिथ, और सुरेश रैना और डेविड मिलर के लिए फिलहाल कोई खरीददार नहीं मिला है। उनके लिए एक और बार फिर बोली लगाई जाएगी।

    बेहोश होकर गिए गए नीलामकर्ता एडमीड्स

    बेंगलुरु (एजेंसी)। आईपीएल नीलामी के लिए दूसरे सेट की बोली चल रही थी कि इसी बीच नीलामकर्ता ह्यू एडमीड्स स्टेज से बेहोश कर नीचे गिर गए। यह घटना हुई तब एडमीड्स श्रीलंकाई आॅलराउंडर वनिंदु हसरंगा की नीलामी को आगे बढ़ा रहे थे। हसरंगा के लिए कई टीमें बोली लगा रही थी और वह एक रिकॉर्ड रकम की तरफ आगे बढ़ रहे थे। फिलहाल के लिए नीलामी को रोक दिया गया । चिकित्सा टीम एडमीड्स का उपचार कर रही है और लंच ब्रेक ले लिया गया है। 2018 की नीलामी के बाद से एडमीड्स इस भूमिका को निभा रहे हैं।

    माना जाता है कि एडमीड्स को निम्न रक्तचाप (लो बलड प्रेशर) का सामना करना पड़ा था और मेडिकल टीम उनकी देख रेख कर रही है। बीसीसीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि एडमीड्स ठीक हैं और अगले सेट की नीलामी करते नजर आएंगे। नीलामी साढ़े तीन बजे दोबारा शुरू होगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here