हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home रंगमंच लता मंगेशकर क...

    लता मंगेशकर की सेहत में सुधार

    Lata Mangeshkar

    मुंबई। कोरोना वायरस से संक्रमित सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर की हालत में अब सुधार देखने को मिल रहा है, हालांकि अभी भी उन्हें आईसीयू में ही रहना पड़ेगा। चिकित्सकों ने रविवार को यह जानकारी दी। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों में से एक डॉ प्रतीत समदानी ने कहा कि 92 वर्षीय गायिका की सेहत धीरे-धीरे सुधर रही हैं, लेकिन अभी वह डॉक्टरों की देखरेख में ही रहेंगी।

    मंगलवार को हुई थी भर्ती

    उल्लेखनीय है कि हल्के लक्षणों के साथ कोरोना से संक्रमित पाये जाने के बाद उन्हें गत मंगलवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। स्वर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर को कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित पाये जाने के बाद यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपनी आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाली लता मंगेशकर को भारत की कोकिला के रूप में भी जाना जाता है। लता मंगेशकर को वर्ष 2001 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के, कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समेत अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here